03 April 2026

एलटी ग्रेड के चार विषयों की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

 

 

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला शाखा) परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। एलटी ग्रेड हिंदी, गणित, शारीरिक शिक्षा एवं सामाजिक विज्ञान विषय की प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू कर दी गई है, जो 17 अप्रैल तक चलेगी। आनलाइन आवेदन करने के बाद उसका प्रिंट आउट अवश्य सुरक्षित रखना होगा। आवेदन सबमिट करने के बाद किसी प्रकार की त्रुटि को निर्धारित अवधि के भीतर केवल एक बार

संशोधन का अवसर देगा। आवेदन पत्र 24 अप्रैल शाम पांच बजे तक आयोग को डाक से व्यक्तिगत रूप से जाकर जमा करना होगा।



रीडर मोआलेजात पद पर मो. शाहिद चयनित उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उप्र आयुष (यूनानी) विभाग के तहत राजकीय यूनानी चिकित्सा महाविद्यालयों में रीडर मोआलेजात के पद पर सीधी भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। इस पद के लिए 25 मार्च को साक्षात्कार आयोजित किया गया था. साक्षात्कार के लिए कुल पांच अभ्यर्थियों को बुलाया गया, जिनमें से चार अभ्यर्थी उपस्थित हुए। साक्षात्कार के बाद आयोग ने मो. शाहिद को उक्त पद के लिए उपयुक्त पाते हुए नियुक्ति के लिए संस्तुत किया है