30 अप्रैल तक ‘Eco Clubs for Mission LiFE’ डेटा अपलोड अनिवार्य, शिक्षा विभाग सख्त
*Urgent/Important*
*समस्त AD (Basic), DIOS, BSA, BEO एवम् DCT ध्यान दें-*
आप अवगत हैं कि *Eco clubs for Mission LiFE* नोटिफिकेशन फॉर्म *दिनांक 30 अप्रैल, 2026* तक पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किए जाने के संबंध में निर्देश निर्गत किए गए हैं। तत्क्रम में पोर्टल से प्राप्त डाटा संलग्न कर प्रेषित किया जा रहा है।
निर्देशित किया जाता है कि:
1. समस्त DIOS, BSA एवम् BEO द्वारा *"Eco clubs for Mission LiFE"* के गठन की विद्यालयवार समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत विद्यालयों द्वारा नोटिफिकेशन संबंधी सूचना पोर्टल पर अपलोड कराई जाए। *तत्सम्बन्धी यूजर मैन्युअल संलग्न है।*
2. DIOS एवम् BSA द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ *तीन दिवस के अंदर समीक्षा बैठक* आहूत करते हुए प्रत्येक दशा में 100% लक्ष्य प्राप्त किये जाने के संबंध में निर्देशित किया गया था, किन्तु data के अनुसार अद्यतन प्रगति अत्यंत असंतोषजनक है।
3. BEO द्वारा अपने विकासखंड के मान्यता प्राप्त विद्यालयों की प्रगति का नियमित अनुश्रवण करते हुए नोटिफिकेशन संबंधी सूचना अपलोड कराई जाए।
कार्य को शीर्ष प्राथमिकता प्रदान करते हुए समस्त विद्यालयों द्वारा *नोटिफिकेशन फॉर्म* कल *दिनांक 30 अप्रैल, 2026* तक पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड कराया जाए।
*आज्ञा से,*
*महानिदेशक, स्कूल शिक्षा*
