हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 April 2026

देश में चल रही जनगणना के दौरान सुरक्षा पर भी ध्यान


नई दिल्ली। देश में चल रही जनगणना के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त, भारत ने राज्यों को अहम निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि जनगणना के दौरान उन क्षेत्रों और लोगों की पहचान की जाए, जो धमकी, डर या हस्तक्षेप के खतरे की वजह हो सकते हैं।




 निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि ऐसे संवेदनशील इलाकों, गांवों और आबादी की सूची तैयार की जाए, जहां सामाजिक, धार्मिक या राजनीतिक तनाव के चलते सही आंकड़े जुटाने में बाधा आ सकती है। अधिकारी क्षेत्र का दौरा करेंगे और स्थानीय ग्राम अधिकारियों, पुलिस और विकास अधिकारियों की मदद लेंगे। निर्देश दिया गया है कि जनगणना में किसी भी वर्ग की अनदेखी न हो, क्योंकि भविष्य में कानूनी विवाद खड़े हो सकते हैं।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more