26 मई को होगी ऑनलाइन समीक्षा बैठक, नामांकन अभियान समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर होगी समीक्षा
जनपद बरेली में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा दिनांक 26.05.2026 को प्रातः 11:00 बजे ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक की अध्यक्षता में संपन्न होगी। बैठक के संबंध में कार्यालय पत्रांक सामु०शि०/डीजी0/विविध प्रकरण/1177/2026-27 दिनांक 25.05.2026 के माध्यम से निर्देश जारी किए गए हैं।
बैठक में शैक्षिक सत्र 2026-27 से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर समीक्षा की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे पूर्ण तैयारी के साथ बैठक में स्वयं प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
बैठक में इन बिंदुओं पर होगी समीक्षा
- शैक्षिक सत्र 2026-27 में हुए नवीन नामांकन
- पीएम श्री विद्यालयों का नामांकन
- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का नामांकन
- सीडब्ल्यूएसएन बच्चों का नामांकन
- कक्षा-1 में नवीन नामांकन
- कक्षा-5 पास करने वाले बच्चों का कक्षा-6 में नामांकन
- कक्षा-8 पास करने वाले बच्चों का कक्षा-9 में नामांकन
- प्रेरणा पोर्टल पर प्रेरित बच्चों को विद्यालय स्तर से सत्यापित कराए जाने की प्रगति
- डीबीटी हेतु विद्यालय स्तर से प्रमाणित डाटा को बीईओ एवं बीएसए स्तर से प्रमाणित किए जाने की प्रगति
- अपार आईडी की प्रगति की समीक्षा
निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी बैठक के एजेंडा बिंदुओं पर आवश्यक तैयारी के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक में भाग लें।
आदेशानुसार
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बरेली



