लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) व खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को सम्मानित किया जाएगा। यूपी भर में चार सर्वश्रेष्ठ बीएसए व छह बीईओ को सम्मानित किया जाएगा। स्कूली शिक्षा महानिदेशालय की ओर से सभी जिलों में डीएम के माध्यम से 20 जून तक नाम मांगे गए हैं।
सुशासन, शैक्षिक नवाचार, विद्यालय प्रबंधन व सामुदायिक सहभागिता और आधारभूत सुविधाओं जैसे मानकों की कसौटी पर बीएसए व बीईओ को कसा जाएगा। फिर इन्हें सम्मानित किया जाएगा।

