72825 याची मामले में आज एक महत्वपूर्ण स्थिति स्पष्ट होती दिखाई दे रही है।
लॉर्डशिप ने साफ संकेत दे दिया है कि यदि संख्या 11000 रहेगी तभी मामले पर विचार संभव होगा। ऐसे में 34000, 24000 जैसी संख्या की बातें करना कहीं न कहीं पूरे मामले को शून्य करने जैसा साबित हो सकता है। क्योंकि जहां 11000 से अधिक की चर्चा होगी, वहां लॉर्डशिप केस छोड़ सकते हैं।
माननीय जल्द ही सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। मेरी व्यक्तिगत इच्छा भी यही है कि जाते-जाते वह 11000 परिवारों के घरों में चूल्हा जलाने का कार्य कर जाएं।
इस केस में मैं भी अपना वकील खड़ा करूंगा, लेकिन मेरा वकील बहस नहीं करेगा। वह बिल्कुल शांत रहेगा, केवल सभी पक्षों को सुनेगा।
शायद यह सुनकर लोगों को आश्चर्य हो, क्योंकि सामान्यतः लोग कहते हैं कि उनके वकील जोरदार बहस करेंगे और केस जिता देंगे। लेकिन मैं शायद पहला व्यक्ति हूं जो कह रहा हूं कि मेरे वकील कुछ नहीं बोलेंगे।
यदि सभी पक्ष सहमत रहे और मामला सकारात्मक दिशा में बढ़ा, तो मेरे वकील भी सबके साथ चुपचाप बाहर आ जाएंगे।
लेकिन यदि वकीलों में असहमति बनी और लॉर्डशिप केस छोड़ने की स्थिति में पहुंचे, तब मेरा वकील केवल एक बात रखेगा — “11000”।
सफलता या असफलता क्या होगी, यह मैं नहीं जानता। क्योंकि उस स्थिति तक पहुंचते-पहुंचते माननीय अपने अंतिम निष्कर्ष तक पहुंच चुके होंगे।
काश! यदि लॉर्डशिप कन्विंस हो गए, तो वही 11000 सबसे योग्य लोग होंगे, जो बच्चों के भविष्य को संवारेंगे और RTE Act के सपनों को साकार करेंगे।
और यदि मेरे वकील भी सफल नहीं हुए, तो हम सभी से माफी मांग लेंगे।
वर्ष 2017 के बाद मैंने इस मामले में किसी से कोई सहयोग नहीं लिया है और न ही आगे लेंगे।
— अविचल
