लखनऊ। मानव संपदा पोर्टल पर कार्मिकों के ई-सर्विस बुक में अवकाश, जन्मतिथि तथा अन्य संशोधनों से जुड़े प्रकरण बिना मूल अभिलेखों के सत्यापन-परीक्षण व स्पष्ट संस्तुति के स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस संबंध में सोमवार को बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने आदेश जारी कर कहा है कि मानव संपदा पोर्टल से जुड़ी सभी कार्यवाही बेसिक शिक्षा निदेशालय स्तर से किये जाने का निर्णय लिया गया है।

