12 May 2026

लेखपाल भर्ती परीक्षा 44 जिलों में 21 को होगी

लखनऊ। लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती के लिए 366712 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा 21 मई को 10 से 12 बजे तक प्रदेश के 44 जिलों में होगी। परीक्षा जिला की सूचना आयोग की बेवसाइट https://upsssc.gov.in पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी इसे ऑनलाइन देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल ने सोमवार को इस संबंध में सूचना जारी की।