12 May 2026

इंचार्ज हेडमास्टर वेतन प्रकरण - महत्वपूर्ण अपडेट

 

*इंचार्ज हेडमास्टर वेतन प्रकरण - महत्वपूर्ण अपडेट*


साथियों,


🔶 जैसा कि आप सभी को पूर्व में अवगत कराया गया था, *रोहित एंड टीम द्वारा इंचार्ज हेडमास्टर वेतन प्रकरण में दाखिल याचिका* संख्या 3260/2026 में पिछली सुनवाई के दौरान *अपर मुख्य सचिव द्वारा पर्सनल एफिडेविट दाखिल* किया गया था।


🔶 उक्त एफिडेविट का टीम द्वारा विधिक रूप से विस्तृत, मजबूत एवं तथ्यपूर्ण जवाब भी माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष दाखिल करा दिया गया है।


♦️टीम ने पहले ही सूचित किया था कि न्यायालय ने इस प्रकरण की सुनवाई दिनांक 12 मई 2026 को दोपहर 2:30 बजे निर्धारित की है, इसी क्रम में आज दोपहर 2.30 बजे उक्त प्रकरण की सुनवाई होगी। रोहित एंड टीम की याचिकाओं के साथ-साथ इंचार्ज हेड वेतन से संबंधित अन्य सभी याचिकाओं का पूरा बंच आज माननीय न्यायमूर्ति राजीव सिंह जी की बेंच में सुना जाएगा।


👉 आज का दिन इस पूरे प्रकरण को निर्णायक मोड़ दे सकता है।

सभी साथियों से निवेदन है कि धैर्य, विश्वास और एकजुटता बनाए रखें।


*संघर्ष जारी है और न्याय की उम्मीद मजबूत है।*


धन्यवाद।