प्रयागराज : मानव संपदा पोर्टल पर कार्मिकों की ई-सर्विस बुक में अवकाश, जन्मतिथि तथा अन्य संशोधन से संबंधित प्रकरण बिना मूल अभिलेखों के सत्यापन और परीक्षण के स्वीकार नहीं किए जाएंगे। बीएसए ने बताया कि इस संबंध में शिक्षा निदेशक (बेसिक) की ओर से पत्र जारी किया गया है। निर्देश है कि मानव संपदा पोर्टल पर कार्मिकों की ई-सर्विस बुक में संशोधन के लिए प्रक्रिया का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए।
यदि पोर्टल पर दर्ज डेटा और मूल अभिलेखों में भिन्नता है तो संबंधित कार्मिक को साक्ष्य के साथ प्रार्थना पत्र बीईओ या बीएसए कार्यालय में देना होगा। खंड शिक्षा अधिकारी संशोधन के लिए प्राप्त आवेदन का मूल अभिलेखों से मिलान कर संस्तुति सहित अथवा बीएसए को देंगे। इसके बाद बीएसए अभ्यस्तित प्रकरण का स्वयं मिलान और परीक्षण करेंगे। उसके बाद बेसिक शिक्षा निदेशालय को ईमेल से भेजेंगे।

