12 May 2026

कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा

खान एकेडमी से गणित और विज्ञान का कराएंगे अभ्यास

लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षण को बढ़ावा देने के क्रम में उच्च प्राथमिक, कंपोजिट व पीएमश्री विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को खान एकेडमी के माध्यम से गणित व विज्ञान की डिजिटल पढ़ाई कराई जा रही है।

बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को सप्ताहिक समय सारिणी में गणित व विज्ञान की दो क्लास आईसीटी लैब में निर्धारित करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि छात्र नियमित रूप से खान एकेडमी पर अभ्यास कर सकें। विभाग ने शैक्षिक सत्र 2026-27 की तैयारियों के तहत छात्रों का पंजीकरण व समय से अकाउंट सक्रिय करने के भी निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से इसके लिए संबंधित हैंडबुक भी सभी विद्यालयों को उपलब्ध कराई गई है। ब्यूरो।