29 May 2026

व्हाट्सएप में जुड़ेंगे नए जीआईएफ




व्हाट्सएप अपने प्लेटफॉर्म पर जीआईएफ सर्च करने के अनुभव को पूरी तरह बदलने जा रहा है। नए अपडेट के बाद यूजर को पहले के मुकाबले 50% अधिक जीआईएफ विकल्प मिलेंगे। इसके लिए एक नया लेआउट भी तैयार किया जा रहा है, ताकि यूजर को ज्यादा स्क्रॉल न करना पड़े और वे पसंद की फाइल ढूंढ सकें। यह फीचर जल्द ही सभी के लिए उपलब्ध होगा।