29 June 2026

बच्चा दो दिन स्कूल नहीं पहुंचा तो घर तक पहुंचेंगे शिक्षक



परिषदीय विद्यालयों में इस शैक्षिक सत्र से विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है।

अब यदि कोई छात्र लगातार दो दिन तक विद्यालय नहीं आता है तो संबंधित शिक्षक उसके घर जाकर अनुपस्थिति का कारण जानेंगे और अभिभावकों से बातचीत कर बच्चे को नियमित विद्यालय भेजने के लिए कहेंगे।




ये भी पढ़ें - UP School News: सुबह 10 बजे के बाद स्कूलों में नहीं होंगी आउटडोर गतिविधियां, 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण शुरू

ये भी पढ़ें - UP School Grant 2025-26: कम्पोजिट ग्रांट सहित 33 मदों की पूरी सूची जारी, जानें किस मद में कितनी राशि मिलेगी




इस बार सभी परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की 80 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य की गई है। जिले में करीब 2400 परिषदीय विद्यालयों में लगभग ढाई लाख बच्चे नामांकित हैं। विभाग का लक्ष्य सिर्फ नामांकन बढ़ाना ही नहीं, बल्कि बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कर उनकी पढ़ाई में भी सुधार लाना है। इसी उद्देश्य से विद्यालय खुलते ही शिक्षकों को बच्चों की उपस्थिति पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई बच्चा लगातार दो दिन तक अनुपस्थित रहता है तो शिक्षक उसके घर पहुंचकर कारण की जानकारी लेंगे। जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को नियमित पढ़ाई के महत्व के बारे में भी बताया जाएगा।
बच्चों की संख्या बढ़ाने के साथ उनकी नियमित पढ़ाई सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से 80 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य की गई है। लगातार दो दिन अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के घर शिक्षक जाकर कारण जानेंगे और उन्हें नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित करेंगे।


गोरखपुर