भीषण गर्मी के चलते UP के कई जिलों में बदला स्कूलों का समय, देखें आपके जिले में क्या है नया आदेश
UP School Timing Changed 2026: उत्तर प्रदेश में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए कई जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) ने कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव कर दिया है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग जिलों में नए समय के अनुसार स्कूल संचालित किए जाएंगे।
अब तक प्राप्त आदेशों के अनुसार लखीमपुर, प्रतापगढ़, श्रावस्ती, सीतापुर, अलीगढ़, चंदौली, बलिया, जौनपुर, गोंडा, कुशीनगर, बहराइच, प्रयागराज, रायबरेली और वाराणसी सहित कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदली जा चुकी है।
जिलेवार नया समय
लखीमपुर
जनपद में विद्यालयों का संचालन समय बदलकर सुबह 7:00 बजे से दोपहर 11:30 बजे कर दिया गया है।
प्रतापगढ़
भीषण गर्मी को देखते हुए BSA ने नया आदेश जारी किया है। विद्यालयों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा।
श्रावस्ती
कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे।
सीतापुर
BSA के नए आदेश के अनुसार विद्यालयों का संचालन प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक होगा।
अलीगढ़
कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगी।
चंदौली
कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे।
बलिया
27 जून से कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगे।
जौनपुर
27 जून से विद्यालयों का संचालन सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा। वहीं पहले जारी आदेश के अनुसार 16 जून से भी कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित की गई थी।
गोंडा
BSA के आदेश के अनुसार विद्यालयों का समय सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
कुशीनगर
जनपद में विद्यालयों का संचालन 07:30 AM से 12:30 PM तक अगले आदेश तक जारी रहेगा।
बहराइच
कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे।
प्रयागराज
विद्यालयों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा।
रायबरेली
25 जून से विद्यालयों का नया समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे लागू कर दिया गया है।
वाराणसी
जनपद में विद्यालय साढ़े 12 बजे तक संचालित किए जाएंगे।
अभिभावकों के लिए जरूरी सूचना
जिन जिलों में अभी समय परिवर्तन का आदेश जारी नहीं हुआ है, वहां के अभिभावक और शिक्षक अपने जिले के BSA कार्यालय या जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश का इंतजार करें। भीषण गर्मी को देखते हुए अन्य जिलों में भी समय परिवर्तन के आदेश जारी किए जा सकते हैं।
नोट: यह सूची अब तक प्राप्त जिला स्तरीय आदेशों और सूचनाओं पर आधारित है। नए आदेश जारी होने पर सूची में अन्य जिलों को भी शामिल किया जा सकता है।
लखीमपुर: सुबह 7:00 से दोपहर 11:30 बजे, जनपद में विद्यालयों की संचालन का समय बदल गया














