23 June 2026

पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर शिक्षिका को पीटकर निकाला, आठ पर केस

 प्रतापगढ़,  । शिक्षक के साथ शादी होने के बाद ही ससुरालवाले एक शिक्षिका से दहेज में कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान पति का एक महिला से संबंध की जानकारी होने पर शिक्षिका ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने मामले में पति सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे केशवराय गायघाट निवासी शालिनी शर्मा प्राइमरी विद्यालय में शिक्षिका है। उसकी शादी 2022 में अजीत नगर निवासी प्राइमरी शिक्षक विशाल शर्मा से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज में कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे।



ये भी पढ़ें - UPTET 2026: यूपीटीईटी 2026 परीक्षा कार्यक्रम जारी, 2 से 4 जुलाई तक होगी परीक्षा; 30 जून से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड, देखें विज्ञप्ति /आवश्यक सूचना

ये भी पढ़ें - दंपत्ति अंतर्जनपदीय स्थानांतरण सम्बन्धी नवीन आदेश---

ये भी पढ़ें - अभी UPTET एग्जाम सिटी वेबसाइट पर जारी नही हुए हैं कुछ इंतजार कीजिए...

 इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इस बीच पति का परिवार की ही एक महिला से अवैध संबंध देख उसने विरोध किया तो उसे कमरे में बंद कर मारापीटा गया। मायके के लोगों के आने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने मामले में पति विशाल शर्मा, चाची ममता शर्मा, सास उर्मिला, ननद पूर्णिमा, ओमिका, आकाश, ससुर दिलीप शर्मा और बुआ संध्या शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।