23 June 2026

बीएसए-बीईओ को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

 लखनऊ : प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिक्षा मंत्रालय से जुड़े प्रतिष्ठित 'अवार्ड फॉर इनोवेशन एंड गुड प्रैक्टिसेज इन एजुकेशनल एडमिनिस्ट्रेशन' के लिए प्रदेश से चार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) और छह खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) चुने जाएंगे।

अपर राज्य परियोजना निदेशक प्रेम रंजन सिंह ने सभी जिलों से ऐसे अधिकारियों का ब्यौरा मांगा है, जिन्होंने शिक्षा प्रशासन में नवाचार, बेहतर प्रबंधन, सुशासन, जनभागीदारी और अधिगम सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हों।

चयन में उन प्रयासों को प्राथमिकता मिलेगी, जिनसे विद्यार्थियों की पढ़ाई के स्तर में सुधार हुआ हो, स्कूलों की व्यवस्थाएं बेहतर हुई हों और समुदाय की भागीदारी बढ़ी हो।

चयनित अधिकारी राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।