23 June 2026

शादी का झांसा देकर शिक्षिका का शोषण करने का आरोपी टीसी गिरफ्तार

 मझोला थाना पुलिस ने अमरोहा के बछरायूं थाने के गांव मायापुरी निवासी रेलवे के टीसी केशव को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी मझोला के लाइनपार इलाके के निजी स्कूल में शिक्षिक था और उसी समय वहां पढ़ाने वाली शिक्षिका को जाल में फंसाकर उसका शोषण किया था। एएसपी/सीओ सिविल लाइंस अभिनव द्विवेदी ने बताया कि थाना मझोला के लाइनपार क्षेत्र निवासी युवती ने बीते 9 मई को आरोपी केशव के खिलाफ केस दर्ज कराया था। युवती ने रिपोर्ट में बताया कि वह सूर्यनगर लाइनपार स्थित निजी इंटर कॉलेज में पढ़ाती थी।



ये भी पढ़ें - UPTET Admit Card 2026 Updates: एडमिट कार्ड का इंतजार जल्द होगा खत्म, जानिए किस दिन आएगा uptet एडमिट कार्ड

ये भी पढ़ें - यूपी: बेसिक के स्कूलों में ट्रांसफर को लेकर नया अपडेट, दंपत्ति नीति को लेकर आया आदेश

 वहीं पर केशव भी पढ़ाता था। उसने शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। एक दिन अपने कमरे पर लेजाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जल्द शादी करने की बात कही। इसके बाद वह शोषण करता रहा। जब भी वह शादी के लिए कहती तो आोपी टालमटोल करता रहा। इस बीच उसका रेलवे में टीसी के पद पर सलेक्शन हो गया तो उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। बीते दिनों पीड़िता ने एक और मुकदमा केशव और उसके दो भाई सुरेंद्र सिंह और धीरेंद्र सिंह के खिलाफ लिखवाया, जिसमें आरोप लगाया कि ये लोग मुकदमा वापसी करने के लिए दबाव बना रहे हैं और मना करने पर जान से मारने की धमक दे रहे हैं। सीओ सिविल लाइंस अभिनव द्विवेदी ने बताया कि पुलिस केस दर्ज करने के बाद से आरोपी की तलाश में जुटी थी। शनिवार को एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार की टीम ने आरोपी केशव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।