09 July 2026

प्रधानाध्यापक-प्रधानाचार्य के 2647 पदों का अधियाचन भेजा


प्रयागराज। शिक्षा निदेशालय ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 1172 और प्रधानाचार्य के 1475 पदों का अधियाचन शिक्षा सेवा चयन आयोग को बुधवार को भेज दिया। इसके के साथ प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों की सूचना भी पोर्टल पर इसी सप्ताह अपलोड कर दी जाएगी। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक कामताराम पाल का कहना है कि 2011 और 2013 में प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य के विज्ञापित पदों में से जिन पदों को लेकर दायर याचिकाएं न्यायालय में विचाराधीन उन्हें अधियाचन में शामिल नहीं किया गया है।