02 July 2026

271 सरप्लस शिक्षकों का तबादला



लखनऊ। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सरप्लस घोषित 271 शिक्षकों के तबादले के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं विशेष अनुरोध के आधार पर आए कुछ आवेदनों पर भी देर रात स्थानांतरण सूची जारी की गई। बेसिक शिक्षा विभाग को अंतरजनपदीय तबादलों के लिए सात हजार आवेदन मिले।