02 July 2026

सेवा चयन आयोग ने जारी की उत्तर कुंजी


लखनऊ।
उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में भर्ती के लिए 29 जून को हुई लिखित परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है। इसके अलावा भेषजिक के पदों पर चयन के लिए 29 जून को हुई लिखित परीक्षा की प्रोविजन उत्तर कुंजी भी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, जो सात जुलाई तक उपलब्ध रहेगी। लेखपाल भर्ती की संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी है।