लखनऊ । शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) गुरुवार से शुरू होगी। यह परीक्षा तीन जुलाई तक दो-दो पालियों, जबकि चार जुलाई को एक पाली में होगी। इस प्रकार से कुल पांच पालियों में प्रदेश के 60 जिलों में 955 केंद्रों पर यह परीक्षा कराई जाएगी जिसमें कुल 1994661 परीक्षार्थी भाग लेंगे।

