31 July 2026

68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने रिजल्ट में मांगी 5%की छूट


लखनऊ। यूपी में प्राइमरी स्कूलों में 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने रिजल्ट में पांच प्रतिशत की छूट दिए के राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के निर्णय को तत्काल लागू कराए जाने की मांग की। अभ्यर्थी तूफान सिंह ने बताया कि गुरुवार को अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।



ओबीसी के अभ्यर्थियों को उत्तीर्णांक में पांच प्रतिशत की छूट दिए जाने की मांग उठाई गई। कुल 150 अंकों में से ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 60 अंक अर्थात 40 प्रतिशत पर परिणाम संशोधित कर नई सूची जल्द जारी किए जाने की मांग की गई। अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्हें आश्वासन दिया गया कि नियमानुसार जो भी उचित होगा वह कदम उठाया जाएगा।