31 July 2026

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! DA में 3% बढ़ोतरी की उम्मीद, जून 2026 के AICPI-IW आंकड़ों से मिला संकेत

 

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! DA में 3% बढ़ोतरी की उम्मीद, जून 2026 के AICPI-IW आंकड़ों से मिला संकेत

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ने की उम्मीद और मजबूत हो गई है। वित्त मंत्रालय के श्रम ब्यूरो (Labour Bureau) द्वारा जून 2026 के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स- इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आंकड़े जारी किए गए हैं, जिनके आधार पर DA में 3% की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।

जून 2026 में AICPI-IW पहुंचा 151.9

श्रम ब्यूरो के अनुसार, जून 2026 में AICPI-IW का इंडेक्स 151.9 दर्ज किया गया। जुलाई 2025 से जून 2026 तक के 12 महीनों का औसत 148.65 रहा, जिसके आधार पर DA की गणना 63.76% निकलती है।

हालांकि, केंद्र सरकार महंगाई भत्ता पूर्णांक (Round Figure) में घोषित करती है। इसलिए फिलहाल 63% DA लागू होने की संभावना है। अंतिम निर्णय वित्त मंत्रालय की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगा।

जनवरी 2026 में मिला था 2% DA

जनवरी 2026 में केंद्र सरकार ने कर्मचारियों का DA 2% बढ़ाकर 60% किया था। अब जुलाई 2026 से इसमें 3% की और बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे DA बढ़कर 63% हो सकता है।

जब तक 8वें वेतन आयोग की नई वेतन संरचना लागू नहीं होती, तब तक कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार ही DA मिलता रहेगा।

DA कैसे तय किया जाता है?

महंगाई भत्ता पिछले 12 महीनों के AICPI-IW औसत के आधार पर तय किया जाता है।

DA की गणना का सूत्र:

DA (%) = {[(12 माह का औसत AICPI-IW × 2.88) – 261.42] ÷ 261.42} × 100

जून 2026 के आंकड़ों के अनुसार:

  • 12 माह का औसत AICPI-IW: 148.65
  • गणना के बाद DA: 63.76%
  • राउंड ऑफ होने पर संभावित DA: 63%

जुलाई 2025 से जून 2026 तक AICPI-IW इंडेक्स

माह इंडेक्स
जुलाई 2025 146.5
अगस्त 2025 147.1
सितंबर 2025 147.3
अक्टूबर 2025 147.7
नवंबर 2025 148.2
दिसंबर 2025 148.2
जनवरी 2026 148.6
फरवरी 2026 148.5
मार्च 2026 149.1
अप्रैल 2026 149.9
मई 2026 150.8
जून 2026 151.9

12 माह का औसत: 148.65
संभावित DA: 63%

3% DA बढ़ने पर कितनी बढ़ेगी सैलरी?

यदि DA 60% से बढ़कर 63% होता है, तो कर्मचारियों की मासिक सैलरी में निम्नलिखित बढ़ोतरी हो सकती है:

Pay Level न्यूनतम बेसिक वेतन मासिक बढ़ोतरी 6 माह का एरियर
Level-1 ₹18,000 ₹540 ₹3,240
Level-2 ₹19,900 ₹597 ₹3,582
Level-3 ₹21,700 ₹651 ₹3,906
Level-4 ₹25,500 ₹765 ₹4,590
Level-5 ₹29,200 ₹876 ₹5,256
Level-6 ₹35,400 ₹1,062 ₹6,372
Level-7 ₹44,900 ₹1,347 ₹8,082
Level-8 ₹47,600 ₹1,428 ₹8,568
Level-9 ₹53,100 ₹1,593 ₹9,558
Level-10 ₹56,100 ₹1,683 ₹10,098

जून 2026 के AICPI-IW आंकड़ों ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 3% DA बढ़ने की उम्मीद को मजबूत किया है। यदि सरकार इस बढ़ोतरी को मंजूरी देती है, तो कर्मचारियों की मासिक आय के साथ-साथ पिछले 6 महीनों का एरियर भी मिलेगा। हालांकि, अंतिम फैसला केंद्र सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।