प्रयागराज, अनियमित और नियम विरुद्ध तरीके से परिषदीय शिक्षकों को संबद्ध करने पर बीएसए अनिल कुमार ने एसडीएम कोरांव और एसीएम द्वितीय को पत्र लिखकर आपत्ति जताई है। लिखा है कि अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा के 21 अक्टूबर 2025 के शासनादेश में अनुमति के बिना यदि कोई अध्यापक, अधिकारी अथवा कर्मचारी अपने मूल तैनाती स्थान के अलावा कहीं संबद्ध किया गया है, तो उसके संबद्लीकरण आदेश को तत्काल निरस्त करते हुए मूल तैनाती स्थान पर वापस भेजने की व्यवस्था की गई है।
इसके बावजूद अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा क्षेत्र ने 29 जुलाई को हिमांशु सिंह सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय हाटा मांडा, आशा कुमारी प्राथमिक विद्यालय दोहथा मांडा, फिरोज आलम संविलियन विद्यालय चांदपुर सराय भारत होलागढ़, अर्चना प्रकाश प्राथमिक विद्यालय मछहर उर्फ पुरवा करछना और धर्मेन्द्र कुमारी कन्नोजिया प्राथमिक विद्यालय हंडिया प्रथम की ड्यूटी सूचना फीड कराने में लगाई गई है, जो पूरी तरह अनियमित एवं नियम विरुद्ध है। इसी प्रकार एसडीएम कोरांव और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने 25 जुलाई को सहायक अध्यापक दीप नारायण सिंह, पुष्पराज सिंह, महेश प्रसाद तिवारी, सर्वेश तिवारी, गणेश शंकर तिवारी और शौकत अली की ड्यूटी सूचना फीड कराने में लगाई है। बीएसए ने अनुरोध किया है कि इस प्रकार की स्थिति भविष्य में आने पर वस्तुस्थिति से अपर मुख्य सचिव को अवगत करा दिया जाएगा, जिसके लिए वह जिम्मेदार नहीं होंगे।
एसडीएम-एसीएम को पत्र लिख बताया नियम
अनियमित और नियम विरुद्ध कार्रवाई का आरोप

