15 July 2026

अनुदेशक मामला: Arrear और Nomenclature विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार समेत सभी विभागों को नोटिस जारी

 अनुदेशक मामला: Arrear और Nomenclature विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार समेत सभी विभागों को नोटिस जारी


अनुदेशक ~ 


अभ्यर्थियों द्वारा सरकार के विरुद्ध माननीय सर्वोच्च न्यायालय में अवमानना याचिका दाखिल की गई थी जिसमे दो issue थे - 


पहला कि arrear नहीं दिया गया । 


दूसरा nomenclature यानी इनको किस नाम से जाना जाये क्योंकि हाल कि पत्र में इन्हें पुनः contractual कहा गया था । 


nomenclature वाले matter पर पहले सुनवाई होगी और छह हफ़्ता बाद सुनवाई के लिए रखा गया है । 


समस्त parties यानी सरकार के साथ-साथ सभी विभाग को भी notice issue हो गई है । 


वरिष्ठ अधिवक्ता - आनंद नंदन जी 


मुझे एक बात समझ नहीं आती है कि न्यायालय आदेशित करते हैं लेकिन अधिकारी इतना tyrant nature अपनाये हैं कि किसी के हक के लिए जब तक रूला न दें और कोर्ट कचहरी न दिखा दें तब तक इन्हें चैन नहीं पड़ता है आदेश हुए छह महीने हो गए ऐसा कौन-सा खजाना लूट रहे हैं ये लोग हक का पैसा है इनके । जनमानस कोर्ट इसलिए ही मजबूरी में जाता है क्योंकि यहाँ सुनवाई किसी की नहीं है । 


#rana