15 July 2026

समायोजन 3.1 विशेष: बेसिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर 8 समायोजन की सूचियाँ जारी, देखें

 समायोजन 3.1 विशेष...

 ▪️बेसिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर सातों सूचियाँ जारी

▪️इलाहाबाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच के 6 जुलाई 2026 के आदेश के अनुपालन में बेसिक शिक्षा परिषद ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर समायोजन 3.1 से संबंधित सातों सूचियाँ अपलोड कर दी हैं। ये सूचियाँ निम्नलिखित हैं

1. प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस अध्यापकों की सूची।

2. उच्च प्राथमिक (जूनियर) विद्यालयों में सरप्लस अध्यापकों की सूची।

3. प्राथमिक विद्यालयों में गैर-सरप्लस अध्यापकों/विद्यालयों की सूची।

4. उच्च प्राथमिक (जूनियर) विद्यालयों में गैर-सरप्लस अध्यापकों/विद्यालयों की सूची।

5. प्राथमिक स्तर के एकल एवं बंद विद्यालयों की सूची।

6. उच्च प्राथमिक (जूनियर) स्तर के एकल एवं बंद विद्यालयों की सूची।

7. RTE मानकों के अनुसार न्यूनतम शिक्षक उपलब्ध कराने के बाद भी जहाँ शिक्षकों के रिक्त पद/कमी शेष है, ऐसे विद्यालयों की सूची।

आप सभी शिक्षक साथी इन सातों सूचियों को डाउनलोड कर अपने जनपद, विकास खंड एवं विद्यालय की स्थिति का सावधानीपूर्वक अवलोकन करें। यदि आपको लगता है कि आपको गलत तरीके से सरप्लस घोषित किया गया है अथवा सूची में किसी प्रकार की तथ्यात्मक त्रुटि है, तो 17 जुलाई 2026 तक अपने अधिवक्ता के माध्यम से माननीय इलाहाबाद हाईकोर्ट में आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है।

वेबसाइट का लिंक 👇

https://intradistricttransfer.upsdc.gov.in/Surplus.aspx


माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश दिनांक 06.07.2026 के अनुपालन में शासनादेश संख्या 3355/अड़सठ-5-2026, बेसिक शिक्षा अनुभाग-5, दिनांक 09.07.2026 द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रारूपों के अनुसार समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचनाएँ निम्नवत् उपलब्ध हैं।

📄 प्रारूप-1View / Download📄 प्रारूप-2View / Download📄 प्रारूप-3View / Download📄 प्रारूप-4View / Download📄 प्रारूप-5View / Download📄 प्रारूप-6View / Download📄 प्रारूप-7View / Download📄 प्रारूप-8