15 July 2026

आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए घर-घर सर्वे अभियान कल से

 


लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग नए सत्र 2026-27 में प्रदेश में आउट ऑफ स्कूल और स्कूल में कभी न दाखिला लेने वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है।

16 जुलाई से 14 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में छह से 14 वर्ष आयु के ऐसे बच्चों का घर-घर जाकर चिह्नीकरण किया जाएगा। फिर ऐसे बच्चों को उनकी आयु के अनुरूप कक्षा में नामांकित कराया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें विशेष शैक्षिक सहयोग भी दिया जाएगा। (ब्यूरो)