15 July 2026

UP Weather Today: लखनऊ में हल्की वर्षा से उमस थमी, IMD ने बताया कब से शुरू होगा भारी बारिश का दौर

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हाल ही में हुई हल्की बारिश और चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से लोगों को उमस भरी तपिश से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि पूरी तरह राहत पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। लखनऊ सहित मौसम विभाग ने 33 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश में तेज बारिश की संभावना काफी कम है। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ स्थानों पर केवल हल्की फुहारें पड़ सकती हैं।


उमस के कारण फिलहाल तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। हाल ही में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक (37.9°C) और न्यूनतम तापमान 29°C दर्ज किया गया, जबकि हवा में नमी का स्तर 98% तक पहुंच गया


गोरखपुर में मंगलवार को छिटपुट बादल छाए रहेंगे। उमस भरी गर्मी पड़ेगी। देवरिया और बस्ती में छिटपुट बादल छाए रहने और कुछ स्थान पर बूंदाबादी से लेकर हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान है।।