15 July 2026

ब्लॉक प्रमुखों को भी बनाया जाएगा प्रशासक



लखनऊ। ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक बनाए जाने के बाद अब ब्लाक प्रमुखों को भी प्रशासक बनाने की तैयारी है। आगामी 19 जुलाई को पांच साल कार्यकाल समाप्त होना है। यूपी सरकार कार्यकाल समाप्त होने पर ब्लाक प्रमुखों को ही प्रशासक बनाने का निर्णय ले सकती है। 18 जुलाई को इस संबंध में आदेश जारी करने की तैयारी है।