23 July 2026

जनगणना ड्यूटी में ग्रीष्मावकाश पर काम करने वाले शिक्षकों को अर्जित अवकाश दिलाने की लड़ाई हाईकोर्ट पहुंचेगी

 

अर्जित अवकाश विशेष...


सभी शिक्षक साथियों को इलाहाबाद लीगल टीम का नमस्कार🙏


साथियों, जनगणना-2026 के दौरान ग्रीष्मावकाश में कार्य करने वाले शिक्षकों को अर्जित अवकाश (Earned Leave) दिलाने के लिए हमारी टीम लगातार प्रयासरत है। इस अभियान के अंतर्गत शासन और विभागीय अधिकारियों को अनेक प्रत्यावेदन दिए गए, सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक जनसमर्थन जुटाया गया तथा शिक्षकों की न्यायोचित मांग को हर स्तर पर मजबूती से उठाया गया ✍️


आज हमारी इस मुहिम को प्रमुखता देते हुए समाचार पत्रों ने भी प्रकाशित किया है, जो इस बात का प्रमाण है कि शिक्षकों की आवाज अब व्यापक स्तर पर पहुंच रही है। इसके बावजूद अभी तक विभाग की ओर से कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसे में शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है ✍️


यदि सभी औपचारिकताएं समय से पूरी हो गईं, तो बहुत जल्द इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी जाएगी और उम्मीद है कि अगस्त माह में इस प्रकरण पर सुनवाई भी प्रारंभ हो सकती है ✍️


यह भी उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों में अवकाश अवधि में शासकीय कार्य करने वाले शिक्षकों के हित में सकारात्मक निर्णय और निर्देश दिए जा चुके हैं। इसी आधार पर उत्तर प्रदेश के शिक्षक भी समानता और न्याय के सिद्धांत के अनुरूप अर्जित अवकाश की मांग कर रहे हैं ✍️


हम उन सभी शिक्षक साथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने इस अभियान में आर्थिक, नैतिक और विधिक सहयोग प्रदान किया। इलाहाबाद लीगल टीम पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ इस लड़ाई को आगे बढ़ाएगी और प्रयास करेगी कि इस याचिका से जुड़े सभी पात्र शिक्षक साथियों को अर्जित अवकाश का लाभ प्राप्त हो ✍️