23 July 2026

प्रवक्ता जीआईसी के तीन विषयों का परिणाम घोषित



प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता भर्ती 2025 के लिए 14 जून को आयोजित 13 विषयों की प्रारंभिक परीक्षा के तीन और विषयों अर्थशास्त्र, नागरिकशास्त्र व भौतिक विज्ञान का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर अर्थशास्त्र में 924, नागरिकशास्त्र में 2323 तथा भौतिक विज्ञान में 1575 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में प्रवेश के लिए सफल घोषित किया है।