26 August 2026

स्कूल बैग टांगकर कच्ची सड़क पर उतरे जेन-अल्फा

 

स्कूल बैग टांगकर कच्ची सड़क पर उतरे जेन-अल्फा



सैदनगर (रामपुर)। सींगनी गांव में मंगलवार को बदहाल रास्तों और टूटी पुलिया से त्रस्त होकर अब ‘जेन-अल्फा’ यानी आठवीं क्लास तक के बच्चे खुद सड़क पर उतर आए। स्कूल बैग टांगे मासूम जब तख्तियां लेकर कीचड़ भरे रास्ते पर खड़े हुए, तो प्रशासनिक दावों की पोल खुलकर सामने आ गई। छात्रों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सींगनी गांव को ग्राम पंचायतों से जोड़ने वाले इस करीब 600 मीटर लंबे संपर्क मार्ग और जर्जर पुलिया के नवनिर्माण की पुरजोर मांग की