22 October 2026

चुनाव कर्मियों के तबादले पर 12 नवंबर से रोक


लखनऊ। यूपी में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले पर 12 नवंबर से 4 जनवरी 2027 तक रोक लगा दी गई है। चुनाव आयोग की अनुमति से ही स्थानांतरण हो सकेगा। एसएसआर की ड्राफ्ट मतदाता सूची 12 नवंबर को जारी होगी।


ये भी पढ़ें - SIR अभियान: एसआईआर में काम कर चुके बीएलओ को प्राथमिकता से तैनात करने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

ये भी पढ़ें - 68500 शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों ने विजयदशमी पर आरक्षण के पुतले का किया दहन, 26 अक्टूबर से भूख हड़ताल का ऐलान

फिर दावे-आपत्तियां लेकर इनका निस्तारण कर अंतिम सूची 4 जनवरी 2027 को जारी होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की ओर से बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए। उन्होंने ड्राफ्त मतदाता सूची जारी किए जाने से लेकर अंतिम मतदाता सूची जारी किए जाने तक की अवधि में किसी भी अधिकारी व कर्मचारी का स्थानांतरण नहीं होगा। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 की धारा-13 सी के तहत मतदाता सूची की तैयारी, पुनरीक्षण व संशोधन के कार्य से जुड़े अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्ति पर माने जाते हैं। वह इस अवधि में आयोग के नियंत्रण, पर्यवेक्षण व अनुशासन के अधीन होते हैं। 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी। फिर 12 नवंबर से लेकर 11 दिसंबर तक ड्राफ्ट मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। दावे व आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक होगा और 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।