22 October 2026

उच्च शिक्षा निदेशालय के कार्य लखनऊ भेजने की तैयारी का विरोध


प्रयागराज। उच्च शिक्षा निदेशालय से जीपीएफ, पेंशन आदि का कार्य लखनऊ कैंप कार्यालय भेजने के आदेश का विरोध शुरू हो गया है। शासन के संयुक्त सचिव शकील अहमद सिद्दीकी ने बुधवार को निदेशक मोनिका सिंह को पत्र भेजा है कि लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ (लुआक्टा) के महामंत्री डॉ. अंशु केडिया ने उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज के क्षेत्राधिकार में आने वाले सेवा संबंधित कार्यों का विभाजन उच्च शिक्षा निदेशालय के मूल कार्यालय एवं लखनऊ कैंप कार्यालय के बीच करने का अनुरोध किया है। इस मामले में सुस्पष्ट तथ्यात्मक आख्या उपलब्ध कराई जाए। इसकी जानकारी होते ही कर्मचारी नेताओं ने आपत्ति दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें - प्राइमरी स्कूल के बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज, प्रक्रिया और शुल्क की जानकारी

ये भी पढ़ें - विभिन्न नियुक्तियों का मानक