प्रयागराज। अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती के आवेदन पोर्टल को दोबारा खोलने की मांग उठी है। अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष और सचिव को इस संबंध में ई-मेल पर ज्ञापन भेजा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि विज्ञापन संख्या 51 की पुनर्परीक्षा में चयनित छात्र, सर्वोच्च न्यायालय के ‘धीरज चांदनी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं अन्य’ के लंबित निर्णय के कारण आवेदन से वंचित रह गए हैं। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल को पुनः तीन से पांच दिनों के लिए खोला जाए।
ये भी पढ़ें - एक्सप्लेनर: एसबीआई के लाखों ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर, कई की निजी जानकारी भी; क्या कुछ लीक हुआ, खतरा कितना
ये भी पढ़ें - मानव सम्पदा पोर्टल पर अटेंडेंस लॉक करने में आ रही परेशानी, बार-बार दिख रहा यह मैसेज
.jpeg)
