लखनऊ। यूपी के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने व बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार के लिए शिक्षकों की क्षमता संवर्धन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - मानव सम्पदा पोर्टल पर आज से उपस्थिति लॉक, शिक्षक लंबित अवकाश करा लें स्वीकृत
इसी के तहत न्याय पंचायत स्तर पर होने वाली शिक्षक संकुल की मासिक बैठकों को अधिक प्रभावी, सहभागितापूर्ण और परिणामोन्मुख बनाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में शिक्षक अपने नवाचारों, उत्कृष्ट शिक्षण पद्धतियों और सफल शैक्षिक प्रयोगों को साझा कर सकेंगे।

