लखनऊ। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की छात्राएं खान एकेडमी की मदद से गणित व विज्ञान की पढ़ाई करेंगी। ऑनलाइन माध्यम से वह पढ़ाई कर गणित व विज्ञान के कठिन सूत्रों को आसानी से समझ सकेंगी। अभी तक 96 प्रतिशत छात्राओं का पंजीकरण एकेडमी में कराया जा चुका है।
ये भी पढ़ें - प्राथमिक शिक्षा का यथार्थ: शिक्षक की गुणवत्ता या व्यवस्था का संकट?
ये भी पढ़ें - जनगणना 2027: प्रगणक और पर्यवेक्षक तुरंत करें PE Training App में लॉगिन, जानें User ID व पासवर्ड रिकवर करने का तरीका
केजीबीवी की 80078 छात्राएं अभी तक पंजीकृत हो चुकी हैं और इसमें से 66996 छात्राओं ने अपने अकाउंट में सक्रिय कर दिए हैं यानी यह छात्राएं खान एकेडमी की मदद से पढ़ाई करना शुरू कर चुकी हैं।

