बांदा: 23 अक्टूबर को परिषदीय विद्यालयों में रहेगा अवकाश, बीएसए ने जारी किया आदेश
बांदा, 22 अक्टूबर 2026। जनपद बांदा में 23 अक्टूबर 2026 को परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बांदा द्वारा कार्यालय आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक क्षेत्र हेतु मतदान दिवस होने के कारण जनपद में अवकाश घोषित किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में यह निर्णय लिया गया है।
आदेश के तहत जनपद बांदा के समस्त परिषदीय/मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त, अशासकीय, हिंदी माध्यम के विद्यालयों में दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को अवकाश रहेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
आदेश जारीकर्ता: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बांदा
आदेश दिनांक: 22 अक्टूबर 2026
.jpeg)
