13 October 2026

69000 शिक्षक भर्ती मामला: सुप्रीम कोर्ट में आज नहीं हो सकी सुनवाई, 17-18 नवंबर 2026 को विस्तृत सुनवाई की संभावना

 

69000 शिक्षक भर्ती मामला: सुप्रीम कोर्ट में आज नहीं हो सकी सुनवाई, 17-18 नवंबर 2026 को विस्तृत सुनवाई की संभावना

69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रकरण में अभ्यर्थियों को सुनवाई के लिए करना होगा इंतजार, सुप्रीम कोर्ट में अगली तारीखें 17 और 18 नवंबर संभावित।


नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की 69000 सहायक अध्यापक भर्ती से संबंधित समस्त विशेष अनुमति याचिकाओं (SLP) पर आज माननीय उच्चतम न्यायालय में सुनवाई नहीं हो सकी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, समय के अभाव तथा पीठ के अन्य प्राथमिक मामलों में व्यस्त रहने के कारण दैनिक कार्यसूची (Cause List) के शेष प्रकरणों के लिए बोर्ड डिस्चार्ज कर दिया गया।

इसके चलते 69000 सहायक अध्यापक भर्ती से जुड़े मामलों पर आज विस्तृत सुनवाई नहीं हो पाई। इस प्रकरण में सुनवाई का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को अब अगली तारीखों का इंतजार करना होगा।

17 और 18 नवंबर 2026 को सुनवाई की संभावना

प्राप्त सूचना के अनुसार, 69000 सहायक अध्यापक भर्ती से संबंधित समस्त विशेष अनुमति याचिकाओं पर विस्तृत सुनवाई के लिए 17 एवं 18 नवंबर 2026 की तारीखें संभावित की गई हैं।

हालांकि, इन तारीखों पर सुनवाई की अंतिम पुष्टि आधिकारिक Cause List या न्यायालय के आदेश से ही होगी।

अभ्यर्थियों की नजरें सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर

69000 शिक्षक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए यह मामला लंबे समय से महत्वपूर्ण बना हुआ है। अब सभी की निगाहें नवंबर में प्रस्तावित सुनवाई पर टिकी हैं। मामले में आगे क्या निर्णय होता है, यह विस्तृत सुनवाई और माननीय न्यायालय के आदेश के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

महत्वपूर्ण सूचना: फिलहाल 17 और 18 नवंबर 2026 की तारीखें संभावित बताई गई हैं। इन्हें अंतिम और आधिकारिक सुनवाई की तारीख न माना जाए। आधिकारिक अपडेट मिलने पर स्थिति स्पष्ट होगी।