13 October 2026

ईवीएम-वीवीपैट की जांच शुरू, सियासी दलों को बुलावा


प्रयागराज। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों के तहत प्रयागराज में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) शुरू हो गई है। मुबारकपुर कोटवा स्थित नवनिर्मित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस में आठ अक्तूबर से मशीनों की जांच की जा रही है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से जांच प्रक्रिया के दौरान निगरानी के लिए अपने प्रतिनिधियों को अधिकृत करने की अपील की है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी उपमा पांडेय ने बताया कि निर्वाचन में इस्तेमाल होने वाली बीयू, सीयू और वीवीपैट मशीनों की जांच भारत (बीईएल) के अधिकृत इंजीनियरों की ओर से की जा रही है।


ये भी पढ़ें - शिक्षामित्र नियमितीकरण केस: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 2 माह में प्रत्यावेदन पर निर्णय लेने का निर्देश

ये भी पढ़ें - शिक्षकों एवं राज्य कर्मचारियों के हित में जो अच्छा होगा, सरकार उस दिशा में कदम उठाने में नहीं हिचकेगी- मुख्यमंत्री जी यूपी

ये भी पढ़ें - यूपी बो