13 October 2026

पीजीटी भर्ती में बीएड अनिवार्यता बनाए रखें


प्रयागराज। पीजीटी भर्ती में बीएड की अनिवार्यता बनाए रखने और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के मानकों का पालन सुनिश्चित करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कहा गया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए विषयगत ज्ञान के साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण भी जरूरी है। ज्ञापन देने वालों में अंकित सिंह, उदय प्रकाश गौतम, विकास यादव, आनंद मिश्र आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - वित्तीय वर्ष 2026-27 में दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पर मध्यान्ह भोजन ग्रहण करने वाले छात्रों एवं मध्यान्ह भोजन थाली की फोटो अपलोड किये जाने के सम्बन्ध में।

ये भी पढ़ें - UP PET परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना जारी