लम्बे समय बाद हुए समायोजन से नगर व ग्रामीण क्षेत्र के शून्य एवं एकल शिक्षक वाले प्राइमरी स्कूलों को 89 शिक्षक मिल गए हैं। शिक्षकों के आने से बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से होगी। बीएसए ने इन्हें स्कूल आंवटित कर दिये हैं। जबकि 250 शिक्षकों ने आपत्तियां दर्ज करायी हैं।
ये भी पढ़ें - दिनांक 19/10/2026 को महाष्टमी के अवकाश के सम्बन्ध में ज्ञापन
ये भी पढ़ें - शिक्षामित्र नियमितीकरण केस: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 2 माह में प्रत्यावेदन पर निर्णय लेने का निर्देश
ये भी पढ़ें - शिक्षकों एवं राज्य कर्मचारियों के हित में जो अच्छा होगा, सरकार उस दिशा में कदम उठाने में नहीं हिचकेगी- मुख्यमंत्री जी यूपी
हाईकोर्ट के निर्देश मिलने के बाद इनके समायोजन किये जाएंगे। लखनऊ में 1618 संचालित स्कूलों में 1.53 बच्चे पंजीकृत हैं।
हाईकोर्ट के आदेश पर लिया गया निर्णय
बीएसए विपिन कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर 89 शिक्षकों का समायोजन किया गया। समायोजन उसी ब्लॉक व जोन में किया गया जहां पहले से ये तैनात हैं। आपत्ति दर्ज कराने वाले शिक्षकों पर न्यायालय के आदेश के बाद समायोजन किया जाएगा।

