13 October 2026

यूपी बोर्ड परीक्षा के दरम्यान फरवरी में चुनाव बड़ी चुनौती

लखनऊ, । यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 5 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित होंगी। सोमवार को उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर विधानसभा चुनाव भी फरवरी में होने की ही उम्मीद जताई जा रहीं है, वर्ष 2022 में भी चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च तक हुए थे। नतीजे, 10 मार्च को आए थे। फिलहाल अब या तो विधानसभा चुनाव मार्च में होंगे या फिर बोर्ड परीक्षाएं टालनी पड़ेंगी।


ये भी पढ़ें - रिटायरमेंट के बाद वेतन व पेंशन से रिकवरी अवैध

ये भी पढ़ें - मातृभाषा में अखबार न पढ़ पाना बेहद चिंताजनक

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 51 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं परीक्षा के लिए सरकारी व निजी स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। यही स्कूल विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्र बनाए जाते हैं। नवंबर में अपर मुख्य निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग व दिसंबर में भारत निर्वाचन आयोग की टीम यूपी के चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने आएगी। फिलहाल, तैयारियां तेजी से चल रही हैं लेकिन यूपी विधानसभा चुनाव कराने के लिए आयोग के पास अभी पर्याप्त वक्त भी है।


यूपी में 18वीं विधानसभा की पहली बैठक 23 मई को हुई थी। ऐसे में 22 मई 2026 को यूपी विधानसभा का पांच साल का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में यह भी हो सकता है कि चुनाव कुछ चरणों में अब मार्च-अप्रैल में हों। फिलहाल फरवरी में अगर विधानसभा चुनाव हुए तो फिर बोर्ड परीक्षा टलेगी। अब आगे विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम ही बताएगा कि बोर्ड परीक्षाएं तय किए गए शेड्यूल से होंगी या फिर विधानसभा चुनाव आगे होंगे।