हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 November 2026

एकल विषय स्नातक वाले अभ्यर्थियों की याचिका पर सुनवाई 18 को

एकल विषय स्नातक वाले अभ्यर्थियों की याचिका पर सुनवाई 18 को

 प्रयागराज: टीजीटी भर्ती 2026 में एकल विषय व समकक्ष स्नातक डिग्रीधारियों को आवेदन का अवसर देने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से दायर याचिका की सुनवाई शुक्रवार को हाई कोर्ट में हुई। याचिका न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान की अदालत में सूचीबद्ध थी, लेकिन उनके अवकाश पर होने के कारण इसे कोर्ट नंबर 32 में स्थानांतरित किया गया। न्यायमूर्ति दिनेश पाठक ने सुनवाई की। सरकार की ओर से तीन अधिवक्ताओं ने केस के अध्ययन के लिए समय मांगा है। न्यायालय ने प्रतियोगी छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए केवल पांच दिन का समय दिया। अब मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर को नियमित कोर्ट नंबर 52 में न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान के समक्ष होगी।


याचिका में मांग की गई है कि एकल विषय से एक, दो एवं तीन वर्षीय स्नातक, एडिशनल विषय तथा विषय संयोजन वाले अभ्यर्थियों को टीजीटी आवेदन का अवसर दिया जाए। साथ ही 50 प्रतिशत से कम अंक वाले अभ्यर्थियों की समस्याओं पर भी सुनवाई की मांग की गई है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more