एसएसआर की ड्राफ्ट मतदाता सूची में 13.58 करोड़ वोटर
लखनऊ, यूपी की मतदाता सूची में अभी भी 2.58 करोड़ लोगों के नाम नहीं हैं। 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की कुल जनसंख्या 16.16 करोड़ है और मतदाता सूची में अभी 13.58 करोड़ लोगों के ही नाम हैं यानी 2.58 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़ना अभी बाकी हैं। मतदाता बनने में महिलाएं व फर्स्ट टाइम वोटर पिछड़े हैं। अभी 1.64 करोड़ महिलाओं व 72.63 लाख फर्स्ट टाइम वोटरों के नाम लिस्ट में नहीं हैं। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को ईसीआईनेट मोबाइल एप व वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें - उ0प्र0 शासन द्वारा वर्ष 2027 की अवकाश तालिका जारी, देखें व डाउनलोड करें Holiday table for the year 2027 by the UP government
ये भी पढ़ें - डीएलएड. प्रथम, द्वितीय और तृतीय सेमेस्टर कॉपियों का मूल्यांकन 18 नवंबर से 5 दिसंबर तक संपन्न होगा💥💯✅
मंगलवार को लोक भवन के सभागार में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की। उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल 13.58 करोड़ वोटरों में 7.38 करोड़ पुरुष मतदाता हैं और 6.20 करोड़ महिला मतदाता हैं। राष्ट्रीय जनसंख्या आयोग व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जुलाई 2020 में जारी जनसंख्या अनुमान पर तकनीकी समूह (2011–2036) की रिपोर्ट के अनुसार यूपी में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की कुल जनसंख्या 16.16 करोड़ है। जिसमें 8.32 करोड़ पुरुष व 7.84 करोड़ महिलाएं हैं। ऐसे में अभी मतदाता सूची में 94.17 लाख पुरुषों व 1.64 करोड़ महिलाओं के नाम नहीं हैं।

