लखनऊ। बुधवार को योगी कैबिनेट की बैठक में आगरा स्थित पुलिस लाइन कल्ब कॉलोनी में श्रेणी-1 के 72, श्रेणी-2 के 24, श्रेणी-3 के पांच सहित कुल 101 आवासों के ध्वस्तीकरण और काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरीडोर वाराणसी की सुरक्षा के लिए सदर तहसील की 4.19 एकड़ नॉन जेडए जमीन को कोर्ट के आदेश पर केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपे जाने के प्रस्ताव शामिल हैं। साथ ही 102 नेशनल एंबुलेंस सर्विसेज और 108 इमरजेंसी मेडिकल ट्रांसपोर्ट सेवा के तृतीय चरणों के लिए ऑपरेटर चयन संबंधी प्रस्ताव भी है।

