हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 November 2026

परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी, संस्कृत के पेपर में गणित के सवाल; गलत शब्दों से बदल गया अर्थ

परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी, संस्कृत के पेपर में गणित के सवाल; गलत शब्दों से बदल गया अर्थ

ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के दौरान प्रश्नपत्रों में कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। कहीं संस्कृत के प्रश्नपत्र में गणित के सवाल छाप दिए गए, तो कहीं हिंदी और विज्ञान के प्रश्नपत्रों में गलत शब्दों के इस्तेमाल से सवालों का अर्थ ही बदल गया। इन गलतियों के कारण विद्यार्थियों को परीक्षा देने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें - चैटजीपीटी प्लस भारत में मुफ्त होगा

ये भी पढ़ें - योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आज, कैबिनेट के एजेंडे में ये प्रस्ताव

ये भी पढ़ें - स्कूलों में जल्द बनाएं एमएचएन कॉर्नर

ललितपुर में संस्कृत के पेपर में गणित के नौ सवाल

ललितपुर जिले के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा तीन के संस्कृत प्रश्नपत्र में गणित के नौ सवाल छपे मिले। प्रश्नपत्र में गणित के सवाल देखकर बच्चे उलझन में पड़ गए और कई विद्यार्थी पूरा पेपर हल नहीं कर सके।

मामले में जिम्मेदार अधिकारी इसे केवल एक सवाल की छपाई संबंधी गलती बता रहे हैं। डायट के प्राचार्य दीपक श्रीवास्तव ने इसे प्रिंटिंग की चूक बताया है। वहीं, बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार बच्चों को समानांतर अंक देने की बात कहकर मामले को हल्का करने की कोशिश कर रहे हैं।

मंगलवार से जिले के 1,357 परिषदीय विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हुई हैं। इनमें करीब 1.36 लाख विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11 बजे तक हुई। इसके बाद दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक कक्षा तीन का संस्कृत का पेपर था। प्रश्नपत्र बांटे गए तो संस्कृत के साथ गणित के नौ सवाल भी छपे मिले।

डायट में अलग-अलग विषयों के प्रश्नपत्र तैयार करने की जिम्मेदारी शिक्षकों को दी जाती है। प्रत्येक विषय के तीन से चार सेट तैयार किए जाते हैं। ऐसे में प्रश्नपत्रों में यह गड़बड़ी कैसे हुई, इसकी जांच का विषय है।

फिरोजाबाद में हिंदी और विज्ञान के प्रश्नपत्रों में गलतियां

फिरोजाबाद। यहां परीक्षा के पहले ही दिन कक्षा छह के हिंदी प्रश्नपत्र में क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल का नाम गलत छाप दिया गया। प्रश्नपत्र में 'बिस्मिल' की जगह 'विस्मिल' लिखा मिला।

इसके अलावा 'कृतज्ञता' की जगह 'कृतशता' मुद्रित मिला। कबीर के जन्मस्थान से जुड़े बहुविकल्पीय प्रश्न में काशी, इलाहाबाद और प्रयागराज को विकल्प बनाया गया, जबकि इलाहाबाद का ही बदला हुआ नाम प्रयागराज है। इससे विद्यार्थी असमंजस में पड़ गए।

कक्षा सात के विज्ञान के प्रश्नपत्र में ऊष्मा के संचरण (चालन, संवहन और विकिरण) से जुड़े सवाल में 'संवहन' की जगह 'रवहन' लिखा गया। वहीं, कक्षा आठ के विज्ञान के प्रश्नपत्र में 'लालसियम' को महाभारत की शैली बताया गया। इसके अलावा प्रतिरोध के मात्रक (ओम) से जुड़े विकल्पों में 'विभव' लिखा मिला।

बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि प्रश्नपत्रों में मिली गलतियों को सुधारने के लिए निर्देशित किया जाएगा।

प्रयागराज में रसोइया बनी कक्ष निरीक्षक

प्रयागराज। परिषदीय विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होते ही पहले दिन ही व्यवस्थाएं बेपटरी नजर आईं। परीक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले शिक्षक कई जगह मोबाइल में व्यस्त दिखे, तो कहीं जनगणना ड्यूटी के कारण नदारद रहे।

हैरानी की बात यह रही कि कुछ विद्यालयों में खाना बनाने वाली रसोइया को कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी निभाते देखा गया। अमर उजाला की टीम ने जब कुछ विद्यालयों की हकीकत परखी तो परीक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई।

उच्च प्राथमिक विद्यालय पुराना कटरा द्वितीय (कंपोजिट) और उच्च प्राथमिक विद्यालय राजापुर में भी अव्यवस्थाओं के बीच परीक्षाएं चल रही थीं।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more