TGT भर्ती की विसंगतियों को लेकर अभ्यर्थियों ने उठाई आवाज, शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव से की मुलाकात
प्रयागराज। टीजीटी भर्ती प्रक्रिया में सामने आ रही विसंगतियों को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव संजय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान अभ्यर्थियों ने भर्ती से जुड़ी पात्रता, विषय संयोजन, आरक्षण और पोर्टल की तकनीकी खामियों को दूर करने की मांग उठाई।
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के प्रतिनिधिमंडल ने स्नातक में प्रतिशत की अनिवार्य बाध्यता समाप्त करने अथवा नियमों में उचित राहत देने की मांग दोबारा उठाई। अभ्यर्थियों ने बीपीएड और बीएड को लेकर अलग-अलग मानदंड अपनाए जाने पर भी सवाल किया। इसके अलावा प्राविधिक कला विषय के अभ्यर्थियों की पात्रता और उनके अवसरों से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
ये भी पढ़ें - उ0प्र0 शासन द्वारा वर्ष 2027 की अवकाश तालिका जारी, देखें व डाउनलोड करें Holiday table for the year 2027 by the UP government
ये भी पढ़ें - डीएलएड. प्रथम, द्वितीय और तृतीय सेमेस्टर कॉपियों का मूल्यांकन 18 नवंबर से 5 दिसंबर तक संपन्न होगा💥💯✅
विसंगतियां दूर करने की प्रक्रिया शुरू
आयोग के उप सचिव संजय सिंह ने बताया कि पोर्टल की तकनीकी विसंगतियों को दूर करने की प्रक्रिया जारी है। दिव्यांग एवं सेना के अभ्यर्थियों के क्षैतिज आरक्षण से जुड़े मामलों पर भी विचार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अगली बैठक में इंटीग्रेटेड कोर्स के विषयों के साथ बीपीएड से जुड़े मुद्दे को भी चर्चा के लिए रखा जाएगा।
अभ्यर्थियों को पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने की सलाह
अभ्यर्थियों को बताया गया कि हिंदी, अंग्रेजी अथवा किसी भी विषय में दो वर्ष तक अध्ययन करने वाले अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए पोर्टल पर उपलब्ध 'अदर' विकल्प का इस्तेमाल करते हुए अपने संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
अभ्यर्थियों ने आयोग से भर्ती प्रक्रिया की विसंगतियों का शीघ्र समाधान करने और सभी पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर देने की मांग की।
%20(1).jpeg)
