लखनऊ। यूपी के 26,720 परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों का सोशल ऑडिट कराया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक जिले के 20 प्रतिशत स्कूलों का चयन कर वित्तीय अभिलेखों, अनुदान वितरण और भौतिक लक्ष्यों व उपलब्धियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया पर 20.93 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सोशल ऑडिट निदेशालय, ग्राम्य विकास विभाग और राज्य परियोजना कार्यालय के बीच इसे लेकर एमओयू किया गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी के मुताबिक, सोशल ऑडिट छह महीने में पूरा होगा और दो माह में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
ये भी पढ़ें - वित्त मंत्रालय के नए वाहन-खरीद नियम: सरकारी विभागों में EV को प्राथमिकता, सीमा ₹20 लाख
ये भी पढ़ें - सरकारी नौकरी 2026: रेलवे, RITES, DTU, AFMS समेत कई विभागों में 1265 से अधिक पदों पर भर्ती, आवेदन की पूरी जानकारी देखें

