लखनऊ। जनगणना का दूसरा चरण सोमवार से शुरू होगा। 1931 के बाद पहली बार इसमें जातियों की गिनती भी की जाएगी। हालांकि, लोग अपनी जाति बताने के लिए बाध्य नहीं होंगे। अलबत्ता वे अपनी गणना करवाने से मना नहीं कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें - पदोन्नति ब्रेकिंग: विशेष TET में शामिल अध्यापकों से Answersheet की प्रति जमा कराने के संबंध में
ये भी पढ़ें - यूपी में आज गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, इन जिलों में छाएगा कोहरा
प्रगणक घर-घर आकर गिनती करें इसके पहले सोमवार से 15 दिन तक लोगों को अपनी गिनती खुद करवाने का मौका दिया जाएगा। मोबाइल ऐप या वेबसाइटwww.se. ensus.gov.in पर जाकर 16 से 30 नवंबर तक अपनी गिनती करवा सकेंगे।
जनगणना का दूसरा चरण सोमवार से शुरू होगा। 1931 के बाद पहली बार इसमें जातियों की गिनती भी की जाएगी। हालांकि, लोग अपनी जाति बताने के लिए बाध्य नहीं होंगे। अलबत्ता वे अपनी गणना करवाने से इनकार नहीं कर सकेंगे। प्रगणक घर-घर आकर गिनती करें इसके पहले सोमवार से 15 दिन तक लोगों को अपनी गिनती खुद करवाने का मौका दिया जाएगा। मोबाइल एप या वेबसाइट www.se.census.gov.in पर जाकर 16 से 30 नवंबर तक अपनी गिनती करवा सकेंगे।
यूपी की जनगणना निदेशक और मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा ने शनिवार को बताया कि एक दिसंबर से जब प्रगणक घर-घर जाकर लोगों की जातिवार गिनती करेंगे तो उस दौरान घर के हर सदस्य के लिए 40 सवाल पूछे जाएंगे। सभी लोगों को जवाब देना जरूरी होगा और घर में रहने वाले लोगों की संख्या के मुताबिक इसमें वक्त लगेगा। ऐसे में इस लंबी प्रक्रिया के पहले ही लोग स्वगणना के मुताबिक अपने समय और सुविधा के मुताबिक अपनी गिनती करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जनगणना में शामिल होना किसी भी व्यक्ति के लिए वैकल्पिक नहीं है। उसे अनिवार्य रूप में इस प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा। सभी सवालों के जवाब देने होंगे।
बताई गई जाति ही दर्ज होगी: शीतल ने बताया कि जनगणना में हिस्सेदारी भले ही बाध्यकारी हो, लेकिन जाति बताना व्यक्ति की अपनी इच्छा पर होगा। कोई व्यक्ति अगर जाति व्यवस्था में विश्वास नहीं रखता है, तो वो जाति न बताने का भी विकल्प चुन सकता है।
1855 पर करें शिकायत
स्वगणना या जनगणना में किसी तरह की दिक्कत हो तो वो 1855 पर शिकायत दर्ज करवा सकता है।
सवालों का स्वरूप
● प्रश्न 1 से 3 तक : मूल जानकारी: यथा - नाम, लिंग
● प्रश्न 4 से 8 तक : जनसांख्यिकीय विशेषताएं: जन्म तिथि, आयु, वैवाहिक स्थिति, पति या पत्नी के बारे में जानकारी
● प्रश्न 9 से 13 तक: सामाजिक विशेषताएं: यथा- धर्म, जाति, पिता, माता, दिव्यांगता के बारे में
● प्रश्न 14 से 17 तक: भाषा एवं शिक्षा: यथा- मातृभाषा, साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, शिक्षा आदि।
● प्रश्न 18 से 25 तक: कार्य स्थिति, गतिविधि, उद्योग, कामगार वर्ग
● प्रश्न 26 से 30 तक :जन्म स्थान, अंतिम निवास, निवास की वजह,
● प्रश्न 31 से 33 तक : जीवित बच्चे, अब तक जन्मे बच्चे, पिछले वर्ष जन्मे बच्चे आदि।
● प्रश्न 34 से 40 तक : कोविड टीकाकरण, बैंक खाते आदि
सबकी गिनती होगी
उन्होंने बताया कि यूपी में रहने वाले सभी लोगों की गिनती होगी। किसी भी मकान में स्थाई रूप से रहने वाले सभी लोग गिने जाएंगे। अगर घर में कोई नौकर, किराएदार या रिश्तेदार भी स्थाई रूप से रह रहा है तो उसे वहीं गिना जाएगा। यह नागरिकों की गिनती नहीं, बल्कि जनता की गिनती है। ऐसे में कोई छोड़ा नहीं जाएगा। जेल, वृद्धाश्रम, अनाथालय आदि स्थलों पर भी रहने वाले गिने जाएंगे।
शीतल वर्मा ने बताया कि जनगणना में किसी भी परिवार में पांच जनवरी की रात 12 बजे तक बच्चे का जन्म होता है तो उसका भी ब्योरा जनगणना में दर्ज किया जाएगा। वहीं, इस समय सीमा से पहले मृत्यु होने पर नाम गणना से हटा दिया जाएगा। वहीं मकानों की गणना के दौरान प्रदेश में करीब 7500 ऐसे राजस्व गांव मिले, जहां एक भी व्यक्ति निवास नहीं करता है। बाढ़ और अन्य कारणों से इन गांवों से आबादी दूसरे स्थानों पर चली गई है। कुछ ऐसे क्षेत्र भी सामने आए हैं, जो आबादी वाले गांव के रूप में दर्ज नहीं हैं।

